हल्द्वानी,सरकार से कोई उम्मीद नहीं,गोल्जू दिलवाएंगे न्याय,सुमित हृदेश

जागेश्वर धाम में बीजेपी सांसद धर्मेन्द्र कश्यप द्वारा तीर्थ पुरोहितों के साथ की गई गाली-गलौज और अभद्रता का मामला तूल पकड़ रहा -

जागेश्वर धाम परिसर में उत्तर प्रदेश के आँवला से भाजपा सांसद द्वारा पुरोहितों, पुजारियों के साथ बत्तमीजी और अमर्यादित व्यवहार से कांग्रेस प्रतिनिधि काफी आहत है।आज दोपहर कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश के नेतृत्व में न्याय के देवता श्री गोल्ज्यू महाराज के द्वार गोल्ज्यू मंदिर, उत्थान मंच हीरानगर पहुंचे,जहाँ उन्होंने भाजपा सरकार और नेताओं की सद्बुद्धि के लिये  प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री धामी से करि मांग -

सुमित हृदेश के नेतृत्व में आज बड़े पैमाने में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हीरा नगर स्थित गोलू देवता के मंदिर में बीजेपी सांसद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर गोलज्यू देवता के सामने शीश झुकाकर न्याय की मांग की। सुमित हृदेश ने आगे कहा की कांग्रेस पार्टी राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग करती है कि बीजेपी सांसद धर्मेन्द्र कश्यप के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए,हम आज गोल्जू की शरण में इसीलिए आये की कोई न्याय करे न करे, भले ही किसी के हाथ बंधे हों पर गोल्जू हमेशा सच का साथ देते हैं और न्याय करते हैं।  

हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें -9897427220,8279849405

Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ