अगर लगी हे वैक्सीन तो ही होगी उत्तराखंड में एंट्री अन्यथा करना होगा ये काम

 आरटीपीसीआर रिपोर्ट की बाध्यता खत्म करने पर अपने पूर्व बयान में करा थोड़ा बदलाव-

मुख्यमंत्री धामी ने 24 घंटें पहले ही आरटीपीसीआर रिपोर्ट की बाध्यता खत्म करने पर अपने पूर्व में दिए बयान में थोड़ा बदलाव करा हे।अब उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में वैक्सीन की डोज लगाने वालों को ही बिना जांच के प्रवेश की अनुमति दी जाएगी साथ ही कहा कि बॉर्डर पर पर्यटकों की जांच के बाद ही उत्तराखंड में जाने की इजाजत दी जाएगी।

कोरोना वैक्सीन की दो डोज वालों को ही बगैर जांच की अनुमति होगी -

 सीएम धामी ने शुक्रवार शाम को हरिद्वार रोड स्थित एक कार्यक्रम में अपने साक्षात्कार में कहा था कि अब वे उत्तराखंड में प्रवेश की लिए आरटीपीसीआर की बाध्यता खत्म करने जा रहे हैं, इस पर वो अफसरों को निर्देश भी दे चुके हैं लेकिन इसके अगले दिन शनिवार दोपहर न्यू कैंट रोड स्थित आवास में मीडिया से बातचीत में धामी ने साफ किया कि कोरोना वैक्सीन की दो डोज वालों को ही बगैर जांच की अनुमति होगी, अन्य सभी को 72 घंटें पूर्व की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट राज्य में प्रवेश के दौरान दिखानी होगी।
हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें -9897427220,8279849405

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ