नैनीताल,किसी से नहीं मिल रही तापसी,प्रशंसक निराश

अभिनेत्री शूटिंग के सिलसिले मैं पहुंची हुई हैं नैनीताल-

नैनीताल,फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू आज कल अपनी एक फिल्म के सिलसिले में नैनीताल आई हुई हे,यहाँ तापसी 40 दिनों तक शहर और आस पास के इलाकों  में फिल्म की शूटिंग करेंगी, तापसी के खुद के प्रोडक्शन हाउस आउट साइडर्स फिल्मस के तहत फिल्म ब्लर की शूटिंग की जानी है। इस फिल्म की खास बात यह रहेंगी कि फिल्म में इंडस्ट्री के कलाकारों के साथ ही नैनीताल के कलाकारों को भी काम दिया जाएगा।
अब आप घर बैठे ही हम से  पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,  Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital

लगता हे तापसी रियल में तो नहीं रील लाइफ में ज़रूर दिखाई देंगी -

प्राप्त जानकारी के अनुसार तापसी अपनी यूनिट के साथ बलरामपुर, नैनीताल में ठेरी हुई हैं,यहाँ इनसे मिलने रोज़ के हज़ारों प्रशंसक पहुँच रहे हैं,लेकिन अभिनेत्री किसी से मिलना नहीं चाहती,यहाँ तक की मीडिया से भी नहीं। जब यहाँ के स्थानीय लोगों को पता चला की तापसी नैनीताल आ रही हैं और वो यहाँ करीब एक महीना रुकेंगी तो लोगों की ख़ुशी का ठिकाना नहीं था,लेकिन अब लोगों के चेहरों पे तापसी का नाम सुनते ही मायूसी सी छा जा रही हे।
आपको बतातें चलें की तापसी ने अपने करियर की शुरुवात तेलुगु, तमिल, मलयालम फिल्मों से करि थी,तापसी को 2008 में पैंटालून फेमिना मिस फ्रेश फेस और साफी फेमिना मिस ब्यूटीफुल स्किन के रूप में खिताब जीते हैं,उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा,जहाँ उन्होंने अपनी एक्टिंग से सबका मन मोह लिया। अपनी इस चाहति अभिनेत्री को देखने के लिए काफी लोग लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे थे,लेकिन अब लगता हे उनको तापसी रियल में तो नहीं रील लाइफ में ज़रूर दिखाई देंगी,जब उनकी ये फिल्म रिलीज़ होगी।  
हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें -9897427220,8279849405

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ