हिल स्टेशन में रिक्शा की सवारी करने का भी अपना ही आनंद होता हे-
नैनीताल में पिछले काफी लम्बे समय से या हम कह सकते हैं की सदियों से तल्लीताल से मल्लीताल आने-जाने के लिए रिक्शॉ से ही सफर किया जाता रहा हे। यहाँ के स्थानीय लोग हों या पर्यटक रिक्शा की ही सवार करते आ रहें हैं,जिसके लिए कभी-कभी तो काफी लम्बी कतारों में लग कर टिकट लेना पड़ता हे,जिससे काफी समय ख़राब होता था,मगर हिल स्टेशन में रिक्शा की सवारी करने का भी अपना ही आनंद होता हे।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220, Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital
मॉल रोड पर ये ऑटो सा लगने वाला ई रिक्शा चलते देखा-
नैनीताल के जिलाधिकारी श्री धिराज गर्ब्याल जहाँ नैनीताल को सुंदर बनाने का प्रयास कर रहे हैं वही हमने कल से मॉल रोड पर ये ऑटो सा लगने वाला ई रिक्शा चलते देखा, जिसे देखते ही पहली नज़र में ऐसा लगा कि आप हल्द्वानी या कालाढूंगी जैसी जगहों में हो। मॉल रोड में इस तरह के 5 ई रिक्शा चल रहे है, जिसका किराया 10 रुपये प्रति सवारी रखा गया है।इसमें सवारी करने से यहाँ के लोगों का समय तो बचेगा ही साथ ही लोग ई रिक्शा की सवारी के मज़े भी ले सकेंगे।
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405,9837512099
आने वाले समय मे नैनीताल में पुराने समय से चलने वाले रिक्शा के बदले ये ई रिक्शा चलाये जाएंगे-
बताया जा रहा है कि आने वाले समय मे नैनीताल में पुराने समय से चलने वाले रिक्शा के बदले ये ई रिक्शा चलाये जाएंगे और पुराने रिक्शा को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा, बंद करने का जो कारण बताया जा रहा है वो ये है कि पुराने रिक्शा से जाम लग जाता था, अब ये बड़े बड़े ई रिक्शा से जाम से निजात ज़रूर मिल जाएगी,लेकिन इसके चलने से यहाँ के रिक्शा चालक काफी मायूस से नज़र आ रहें हैं।





0 टिप्पणियाँ