हल्द्वानी,कार शोरूम मालिक को पुलिस ने करा गिरफ्तार,ये था मामला

बड़े शोरूम का मालिक गिरफ्तार-

कनिष्क खन्ना को देहरादून पुलिस ने आज गिरफ्तार किया-

हल्द्वानी,महंगी कारों के शोरूम मालिक को पुलिस ने किया अरेस्ट, स्कोडा शोरूम के मालिक कनिष्क खन्ना को देहरादून पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है।उनके खिलाफ कई लोगों ने शिकायत करी थी कि वो धोखाधड़ी करता है और बिना रजिस्ट्रेशन की गाड़ियां बेचता है। तमाम तरह की शिकायतों के मद्देनजर पुलिस ने आज कनिष्क खन्ना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें -9897427220,8279849405
एसओ पटेल नगर ने बताया कि कनिष्क खन्ना के खिलाफ तमाम तरह की शिकायतें आ रही थी अभी फिलहाल प्रिया मलिक नाम की महिला ने शिकायत दर्ज कराई है की गाड़ियों को बेचने में धोखाधड़ी करी गई है। पुलिस ने 420 ओर 406 के तहत फिलहाल मुकदमा दर्ज कर दिया है। कनिष्क के देहरादून के साथ साथ हल्द्वानी में भी गाड़ियों के शोरूम है। 
join our whatsapp group👉 Click Here
हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें -9897427220,8279849405

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ