देहरादून सहित रुद्रपुर में भी पुलिस के परिजनों ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन-
पुलिस लाइन व पीएसी गेटो पर ताले-
साथ ही उन्होंने पुलिस कर्मियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है, देहरादून सहित रुद्रपुर में भी पुलिस के परिजनों ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया, रुद्रपुर में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की और पुलिस लाइन व पीएसी गेटो पर ताले लगाए। इस बीच पुलिस अधिकारियों द्वारा इस मामले में लगातार अधीनस्थ कर्मियों को समझाने बुझाने का भी प्रयास चलता रहा, इसी क्रम में अलग- अलग जिलों में पुलिस कप्तानों ने अपील जारी कर, पुलिसकर्मियों को 27 जुलाई को प्रस्तावित सब कमेटी बैठक का इंतजार करने को कहा गया है।
पुलिसकर्मियों के 4600 गेड-पे की मांग को लेकर आवाज बुलंद-
ग्रेड-पे को लेकर सरकार ने कैबिनेट की उपसमिति गठित कर रिपोर्ट मांगी है, इसके बावजूद पुलिस के परिजन संतुष्ट नहीं हैं, वे इस मामले में जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उत्तराखंड में पुलिस जवानों के ग्रेड-पे के मसले पर परिजन सड़क पर उतर आए हैं। देहरादून में सिटी मजिस्ट्रेट से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद रविवार को बड़ी संख्या परिजन देहरादून में गांधी पार्क पर पहुंच गए। कांग्रेस सेवादल समेत कई संगठनों से जुड़े लोगों के साथ पुलिसकर्मियों के परिजन प्रदर्शन में शामिल रहे। इन्हें पुलिसकर्मियों के 4600 गेड-पे की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।




0 टिप्पणियाँ