हल्द्वानी ब्रेकिंग,एसओजी ने चन्दन तस्करों को रंगें हाथ पकड़ा,एक फरार
चन्दन तस्कर सक्रिय -
हल्द्वानी 11 जुलाई रात्रि 9 बजे के करीब एसओजी टीम को सूचना मिली की मुखनि रोड से हीरानगर की ओर तल्ली हल्द्वानी, पोल्ट नो 5, आम के भागीचें के मध्य में कुछ लोग चन्दन का पेड़ काट ठिकाने लगा रहे हैं। एसओजी टीम ने इस्पे तुरंत एक्शन लिया और बिना वक़्त गवाय वन विभाग टीम से संपर्क साधा।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220, Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital
सूचना के आधार पे जब एसओजी टीम और वन विभाग टीम ने मौके पर दबिश मारी तो उक्त सूचना सही पायी। दो चन्दन तस्कर मौके पे मौजूद थे,जो पेड़ काट उसे ठिकाने लगा रहे थे, मौके पे पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे जिसमे से एक मौके पे ही पकड़ा गया व दूसरा रात के अंधेरे का फायदा उठा भागने में सफल रहा,जिसे जल्द ही पकड़ लिया जायेगा।
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
मौके पे टीम को चंदन की लकड़ी मिली जिसमे पांच गिल्टे,15 फट्टे व दो गिल्टे साबुत बरामद हुए, पकड़े गए तस्कर की पहचान राम सेवक पुत्र लाल बहादुर निवासी शांतिनगर हल्द्वानी व फरार हुआ तस्कर नविन मौर्य पुत्र रणजीत मौर्य हल्द्वानी के रूप में हुई हे, मौके पे टीम को कुल्हाड़ी ,आरी और कटे गिल्टेब बरामद हुई हे।
एसओजी टीम में भानु प्रताप,चन्दन नेगी व वन विभाग टीम में उमेश चंद्र जोशी,नविन चन्द्रे रैकवाल व अन्य लोग मौजूद रहे।





0 टिप्पणियाँ