उत्तराखंड, रोडवेज का बड़ा फैसला,अब बसें ऐसे होंगी संचालित

आर्थिक मंदी से उभरने के लिए उत्तराखंड रोडवेज का बड़ा फैसला,अब 500 बसें CNG में बदलेंगे

देहरादून,पिछले काफी लम्बे समय से रोडवेज आर्थिक मंदी से उभर नहीं पा रही हे,मद्त के लिए बार-बार सरकार की ओर ताकने के बजाए रोडवेज अब अपनी माली हालत खुद मजबूत करेगा।हाईकोर्ट के आदेश पर तैयार शुरुआती पुनरुद्धार योजना यानि रिवाइवल प्लान में रोडवेज ने वर्ष 2024-25 तक 500 बसों को सीएनजी सिस्टम में बदलने का निर्णय ले लिया है,इसके साथ ही कुछ डिपो खत्म कर कर्मचारियों को कम भी किया जाएगा। रोडवेज के एमडी अभिषेक रुहेला ने यह रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी और इसे सरकार ने हाईकोर्ट के सामने भी पेश किया। इस रिपोर्ट में रोडवेज ने अपनी आर्थिक स्थिति को बारीकी से जिक्र किया है, इस रिपोर्ट में भविष्य में और संशोधित भी किया जा सकता है।

ऐसा करने से ये हो गए फायदा -

अगर रोडवेज ऐसा करता हे तो उसे 57.3करोड के डीजल की बचत होगी, 500 बसों को सीएनजी में बदलने पर दून-दिल्ली रूट पर डिपो से डिपो तक नॉनस्टॉप बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। एसीपी-प्रमोशन का अधिकार मंडल से छिनेगा, मुख्यालय से होगा तय,रिटायर होने वाले कर्मियों की जगह नई भर्ती नहीं, सरप्लस कर्मी फिट होंगे,परमानेंट कर्मियों की जवाबदेही बढ़ाई जाएगी, नए सिरे से दिया जाएगा काम। 
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405,9837512099

रोडवेज में यूनियनबाजी पर भी चिंता -

प्लान में प्रबंधन ने रोडवेज में यूनियनबाजी पर भी चिंता जताते हुए कहा हे कि रोडवेज में वर्तमान में छह कर्मचारी ट्रेड यूनियन हैं, इनमें 363 पदाधिकारी हैं,इनमें से ज्यादातर अपने विभागीय पद के कर्तव्य-दायित्व का पालन नहीं कर रहे हैं।साथ ही कर्मियों का प्रशिक्षित न होना भी समस्या को बढ़ाता है। भविष्य में हर कर्मचारी के पद का काम तय किया जाएगा, इसके आधार पर रोडवेज में नए सिरे से कर्मचारियों की संख्या तय की जाएगी।
अब आप घर बैठे ही हम से  पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,  
 Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ