शादी का झांसा दे उसका शारीरिक व मानसिक शोषण किया-
पिथौरागढ़, नगर में शादी का झांसा देकर महिला के साथ शोषण करने वाले युवक को पुलिस ने आज पकड़ लिया है, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है। महिला के मुताबिक दौला निवासी अमन नगरकोटी ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक व मानसिक शोषण किया साथ ही वो एक साल से महिला के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था, इस दौरान महिला गर्भवती भी हुई और उन्होंने दो माह का गर्भपात भी कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार, गर्भपात कराने और आपराधिक धमकी देने के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार को थानाध्यक्ष केसी आर्या के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को विण क्षेत्र से पकड़ा है।
शादी व नौकरी का झांसा दे अपने जाल में फंसाया-
पिथौरागढ़ जिले के बनकोट की एक महिला को हरियाणा बेचने ले जा रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, प्रारंभिक पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि महिला को उसने शादी व नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। पुलिस के अनुसार वह उसे हरियाणा बेचने ले जा रहा था। शुक्रवार को सेराघाट पुलिस को एक महिला को बेचने के लिए बाहर ले जाने की सूचना मिली जिसके बाद चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मोहन बोहरा वाहनों की सघन जांच शुरू की,इसी दौरान वाहन संख्या यूके01टीए-1662को रोका गया।
जीप में अपने बच्चे के साथ बैठी महिला ने पुलिस को बताया-
जीप में अपने बच्चे के साथ बैठी महिला ने पुलिस को बताया कहा कि मेरे साथ बैठा व्यक्ति शिवा है और इसने अपना नाम गोलू बताया हुआ हे और वह डेढ़ माह से फोन पर बात कर रहा था साथ ही बताया की इसने मुझे शादी करने व नौकरी दिलाने की बात कहकर घर से गणाईं बुलाया और अब वह मुझे फरीदाबाद लेकर जा रहा है। पुलिस ने बताया महिला के साथ पकड़े गये व्यक्ति फरीदाबाद हरियाणा निवासी शिवा 25 पुत्र सुरेश ने कहा है कि वह महिला को बेचने हरियाणा ले जा रहा था । पुलिस ने उसके खिलाफ भादवि की धारा 370/366रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है, महिला को सकुशल उसके घर भेज दिया गया हे। इसीलिए आप सभी सावधान रहें सतर्क रहें,किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में मत आएं।
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
ये भी पड़ें-रुद्रपुर ब्रेकिंग,पति संग लोट रही नवविवाहिता पत्नी को कार में सवार कुछ लोगों ने किया अगवाjoin our whatsapp group👉 Click HereAdvertize with us,call now- 9897427220,8279849405


ये भी पड़ें-रुद्रपुर ब्रेकिंग,पति संग लोट रही नवविवाहिता पत्नी को कार में सवार कुछ लोगों ने किया अगवाjoin our whatsapp group👉 Click HereAdvertize with us,call now- 9897427220,8279849405
ये भी पड़ें-रुद्रपुर ब्रेकिंग,पति संग लोट रही नवविवाहिता पत्नी को कार में सवार कुछ लोगों ने किया अगवा
join our whatsapp group👉 Click Here
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405






0 टिप्पणियाँ