उत्तराखंड,2 अगस्त से खुलेंगे स्कूल लेकिन अभिभावकों की अनुमति के साथ

छात्र अपने अभिभावकों की अनुमति के साथ ही स्कूल आ सकेंगे-

उत्तराखंड,प्रदेश सरकार ने दो अगस्त से स्कूल खोलने की तैयारी शुरू कर दी हे,लेकिन छात्र अपने अभिभावकों की अनुमति के साथ ही स्कूल आ सकेंगे। सरकार ने तय किया है कि अभिभावक की सहमति के बिना छात्रों को स्कूल आने की इजाजत नहीं होगी। शिक्षा सचिव राधिका झा ने बताया कि स्कूलों को खोलना जरूरी है,साथ ही छात्र और शिक्षकों का जीवन भी जरूरी है। इसके लिए स्कूल के संचालन, छात्रों की सुरक्षा को लेकर सामूहिक विचार-विमर्श के बाद ही एसओपी तय की जाएगी। स्कूल खोलने को लेकर शुक्रवार को दून के प्रमुख निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य, अभिभावक प्रतिनिधियों को स्कूल खोलने की एसओपी पर चर्चा के लिए आंमत्रित किया है। 

ऑनलाइन पढ़ाई भी रहेगी सुचारु -

शिक्षा सचिव ने बताया कि स्कूलों के खुलने के बाद भी ऑनलाइन पढ़ाई पहले की ही तरहां ही जारी रहेगी,ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि स्कूल न आने वाले छात्र मोबाइल,टेबलेट या कंप्यटर के माध्यम से कक्षा से जुड़ सकें। जहां ऑनलाइन सुविधा नहीं है, वहां वाट्सअप और वर्कशीट से पढ़ाई जारी रखी जाएगी,इसके साथ ही मासिक परीक्षा को अनिवार्य कर दिया गया है।  
हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें -9897427220,8279849405

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ