हल्द्वानी,इस लूटेरी दुल्हन से ज़रा बचके,शादी कर सब लूट ले जाती है

22 वर्ष की छोटी सी उम्र में यह लड़की अभी तक 5 शादियां कर चुकी है -

हल्द्वानी,अपने कुछ समय पहले एक फ़िल्म देखी होगी डोली की डोली जिसमे सोनल कपूर ने एक लूटेरी दुल्हन का किरदार निभाया था।इसमें सोनल शादी करती हैं और उसी रात घर मे मौजूद जेवर व पैसा लेकर रातों रात फूर हो जाती हैं।ऐसा ही एक मामला सामने आया है,यहाँ रूद्रपुर निवासी एक युवती द्वारा शादी करने के बाद जेवर व नकदी लेकर फरार होने का।अब आप घर बैठे ही हम से  पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,   Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital

22 वर्ष की छोटी सी उम्र में यह लड़की अभी तक 5 शादियां कर चुकी है और ताजा मामला बरेली रोड के गोरापड़ाव क्षेत्र का है। दुल्हन से लूट चुके युवक ने अब कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जांच करने की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरापड़ाव के निवासी युवक वेद प्रकाश पुत्र उग्रसेन ट्रक चला कर व मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता है,उसके मामा मूलचंद द्वारा उसका विवाह रुद्रपुर के भदई पूरा निवासी 22 वर्षीय युवती से तय किया गया था। बीती सात मार्च को उसका विवाह क्षेत्र के ही एक मंदिर में  संपन्न भी हो गया था।लूटेरी दुल्हन मुस्कान का कन्यादान उसकी मुंहबोली मां शीला ने किया था, शादी के बाद वेद प्रकाश काफी खुश रहने लगा था लेकिन उसको क्या पता था कि  यह खुशियां कुछ हो दिनों की हैं।
Advertize with us,call now-  9897427220,827984940


कोतवाली में दी गई तहरीर में वेद प्रकाश ने बताया कि बीती 6 जून को उसकी बीवी मुस्कान अपनी भदईपुरा, रुद्रपुर निवासी मुहबोली मां के साथ इलाज कराने के बहाने चली गई थी, उसके जाने के बाद वेद प्रकाश को पता चला कि मुस्कान घर से तकरीबन एक लाख रुपये कीमत के जेवरात, 48 हजार रुपये नगद, मोबाइल फोन भी साथ ले गई है,जिस पर उसने अपनी पत्नी को फोन किया लेकिन मुस्कान ने उसे अब कभी वापस नहीं आने की बात कहते हुए उसे भूल जाने के लिए कहा और साथ ही धमकाया की अगर वो उसके पीछे पड़ा तो वो उसे जेल भिजवाने से भी नहीं चुकेगी। जिसके बाद वेद प्रकाश व उसके मामा ने मुस्कान के बारे में जानकारी जुटाई तो उनके पैरों तले जैसे जमीन ही खिसक गई। 

उन्हें जानकारी मिली की युवती पहले भी चार अन्य युवकों से शादी कर उनको लाखो का चूना लगा चुकी है,युवक ने कोतवाली पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाते हुए साथ ही सुरक्षा प्रदान करने की मांग भी की है।तो आप सभी लोग सतर्क रहें,सावधान रहें।रिश्ता करने से पहले अच्छी तरहं जांच पड़ताल ज़रूर कर लें।

Advertize with us,call now-  9897427220,827984940

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ