रुद्रपुर,भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल पर जानलेवा हमला

काशीपुर रोड पर हुई रोड रेज की घटना पर विधायक को हस्तक्षेप करना पड़ा भारी-

👉रुद्रपुर के भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल पर हुआ जानलेवा हमले का असफल प्रयास
👉वारदात के वक्त विधायक के साथ उनका गनर नहीं था मौजूद
👉मौके पर SSP और एसपी सिटी सहित भारी पुलिस बल मौजूद
👉विधायक पर हमले के असफल प्रयास के बाद अपराधी मौके पर अपनी होंडा सिटी कार छोड़कर हुआ फरार 
👉शातिर अपराधी ने विधायक पर पिस्टल से किया फायर का प्रयास
👉फायर मिस होने के कारण विधायक की बची जान
अब आप घर बैठे ही हम से  पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital
  शनिवार देर रात उस वक़्त हड़कंप मच गया जब झगड़े का बीच-बचाव कर रहे रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल पर फायर कर दिया गया, घटना में विधायक बाल-बाल बचे। लेकिन आरोपी की चलायी दूसरी गोली से पूर्व ग्राम प्रधान घायल हो गया, जिसके बाद ग्राम प्रधान कों पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। 

  विदेशी पिस्टल निकाली और उन पर फायर झोंक दिया-

 प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक राजकुमार ठुकराल शनिवार देर रात करीब साढ़े दस बजे काशीपुर रोड पर एलायंस कॉलोनी स्थित अपने घर के बाहर टहल रहे थे, बताया जा रहा है कि इसी बीच कॉलोनी के बाहर सड़क पर पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र छाबड़ा और तरन सिंह कहलों की कारों की हल्की टक्कर हो गयी। विधायक ने पुलिस को बताया कि कहलों कार से उतरा और नरेंद्र की कार का शीशा तोड़कर गालीगलौज करने लगा, हंगामा देख विधायक ठुकराल और कॉलोनी के कुछ लोग बाहर आ गये। 
न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें-  9897427220,8279849405
विधायक ने बताया की उन्होंने बीचबचाव की कोशिश की,लेकिन इसी बीच कहलों ने विदेशी पिस्टल निकाली और उन पर फायर झोंक दिया। विधायक के अनुसार फायर मिस होने से वह बाल-बाल बच गए। इसी बीच आरोपी ने दूसरी गोली नरेंद्र छाबड़ा पर चला दी, गोली नरेंद्र के माथे को रगड़ते हुये निकली, गोली चलने से मौके पर भगदड़ मच गयी और आरोपी भाग निकला। मौके से सीसीटीवी फुटेज ले लिये गये हैं। वहीं, घायल नरेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। देर रात कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही थी। फुटेज की जांच की जा रही है, आरोपी को जल्द पकड़ लिया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ