ड्रीम 11 में किस्मत आजमाते-आजमाते आखिरकार लक काम कर ही गया-
बेरीनाग,नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी टिंकू सिंह ड्रीम 11 में करोड़पति बने हैं, टिंकू लामी खेड़ा, रामपुर यूपी के रहने वाले हैं। टिंकू तीन भाई हैं और चार बहनें हैं, टिंकू सिंह अपने भाइयों में सबसे छोटे हैं, टिंकू सिंह ने बताया कि वे ड्रीम 11 में अपनी किस्मत आजमाते रहते थे और आज उनका लक काम कर ही गया।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital
जिस काम से मैं उठा हूं उसे कभी नहीं छोडूंगा-
करोड़पति बनने के बाद टिंकू ने कहा कि जिस काम से मैं उठा हूं उसे कभी नहीं छोडूंगा,सफाई करके देश की सेवा करता रहूंगा। टिंकू ने हैदराबाद और चेन्नई के मैच में ड्रीम इलेवन में अपनी टीम बनाई, देर रात 11 बजे 1 फर्स्ट रैंक आने के बाद 1 करोड़ जीतने का पता चला तो टिंकू को विश्वास ही नहीं हुआ।
हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें- 9897427220,8279849405
विश्वास ही नहीं हुआ की वो रातों-रात करोड़पति बन गए -
टिंकू को ऐसा लगा जैसे एप्प में कोई दिक्क्त हे या शायद एप्प अपडेट नहीं हुई होगी,रात को उसने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी,सुबह उठते ही जब फिर से एप्प खोली तो टिंकू की आँखों में पानी आ गया और विश्वास ही नहीं हुआ की वो रातों-रात करोड़पति बन चुके हैं। सुबह उसने अपने घर और अपने दोस्तों को इस बारे में बताया, जिसके बाद परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई, टिंकू ने एक करोड़ जीतने के बाद गुरुवार को बाजार में सफाई करने के साथ सैनिटाइजर का छिड़काव भी किया, टिंकू के करोड़पति बनने पर विभिन्न संगठनों ने उसे बधाई दी हे।हिंदी में नियमित न्यूज़ अपडेट्स के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज- merahaldwani






0 टिप्पणियाँ