पवनदीप वापस लोटे सेट पर-इंडियन आइडल सीजन 12 के आने वाले वीकेंड में बहुत मनोरंजन और हंसी का हंगामा होने वाला है। इस स्पेशल वीकेंड शो में दर्शकों को देश की कुछ शानदार आवाजें सुनने का मौका मिलेगा, जो उनके दिलो-दिमाग पर छा जाएंगी और इस शो को होस्ट करेंगेआदित्य नारायण, उनके साथ सेट पर मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक और गीतकार मनोज मुंतशिर जजों के रूप में मौजूद रहेंगे।अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220 Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital
अपनी माँ को नही बताता था कि कोरोना पॉजिटिव थे-
इस मौके पर पवनदीप राजन दो हफ्तों बाद मंच पर वापसी करेंगे, जहां वो ‘माई तेरी चुनर’ गाने पर एक इमोशनल परफॉर्मेंस देंगे। इस दौरान पवनदीप रो पड़े क्योंकि उन्होंने कभी अपनी मां को नहीं बताया था कि वो कोरोना पॉजिटिव थे, यह सुनकर सभी कंटेस्टेंट्स मंच पर आ गए और उन्हें गले लगा लिया क्योंकि वे सभी पवनदीप को मिस कर रहे थे।इसी के साथ सभी जज भी इमोशनल हो गए और पवनदीप की आंखों से आंसू छलक रहे थे, इसके बाद अनु मलिक ने पवनदीप की परफॉर्मेंस को लेकर उनका हौसला बढ़ाया और मंच पर जाकर उन्हें गोद में उठा लिया।
हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें- 9897427220,8279849405
मैं जो कुछ भी हूं,माँ की दुआओं और प्यार की वजह से हूं-
जब पवनदीप से पूछा गया कि ये गाना गाते समय वो रोने क्यों लगे थे, तो उन्होंने कहा, ‘मैं आज इस मंच पर आकर बेहद खुशी महसूस कर रहा हूं, मैंने कभी अपनी मां को अपनी सेहत के बारे में नहीं बताया और ना ही मैंने उन्हें बताया कि मैं कोविड पॉजिटिव था। मैं आज उन्हें बहुत मिस कर रहा हूं,आज मैं जो कुछ भी हूं उनकी दुआओं और प्यार की वजह से हूं।इसके बाद म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक मंच पर आए और पवनदीप को गोद में उठा लिया।







0 टिप्पणियाँ