क्या हुआ जब 3500 फीट की ऊंचाई पे प्लेन से गिरा शख्स

 3500 फीट की ऊंचाई पे प्लेन से गिरा ये शख्स-

   लंदन के ऊपर उड़ रहे केन्या एयरवेज के प्लेन से गिरने के बाद एक शख्स की मौत हो गई।जब उसका शव एक घर के बगीचे में गिरा तो मकान मालिक की हवा हुई ख़राब।

 प्लेन के लैडिंग गियर अपार्टमेंट में छिपकर बैठा था-

इस शख्स को प्रवासी माना जा रहा है जो केन्या एयरवेज प्लेन के लैडिंग गियर अपार्टमेंट में छिपकर बैठ गया था। अक्सर माइग्रेंट किसी देश पहुंचने के लिए प्लेन में छिप जाते हैं। जब केन्या एयरवेज का 787 विमान हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैडिंग के लिए अपने पहिए नीचे ला रहा था,अंदेशा हे उसी दौरान शायद यह शख्स प्लेन से गिर गया होगा।

लैंडिंग गियर कम्पार्टमेंट से मिला सामान -

पुलिस के मुताबिक, प्लेन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैंडिंग करने के बाद लैंडिंग गियर कम्पार्टमेंट से एक बैग, पानी और कुछ खाने-पीने का सामान बरामद हुआ है। contact for Cashless Health Card in Haldwani or near by or any where in India call-7895049555,9897427220

 मकान मालिक लाश देख डरा -

शख्स 3500 फीट की ऊंचाई से एक घर के बगीचे में आकर गिरा। बगीचे में धूप सेंक रहा मकान मालिक 3 फीट दूरी पर गिरी लाश को देखकर डर गया। बगीचे में धूप सेंक रहे शख्स ने बताया कि शव इतनी जोर से गिरा कि लॉन में एक दरार आ गई और वहां बने रास्ते का नामोनिशान मिट गया।

 दोस्त ने सुनाई आँखों देखी - 

उस शख्स के दोस्त ने कहा कि उस वक्त वह घर के भीतर सो रहा था और जब जोर से आवाज आई तो उसकी नींद खुली. उन्होंने कहा, मेरे दोस्त से सिर्फ एक मीटर की दूरी पर ही शव गिरा हुआ था और पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था. मेरा दोस्त बुरी तरीके से कांप रहा था. उस वक्त घर में कई लोग थे और किस्मत से हममें से केवल एक ही शख्स बगीचे में था।अगर कोई भी इसकी चपेट  में आता तो उसका भयंकर अंजाम होता।

  किसी दूसरे देश में पहुंचने के लिए माइग्रेंट प्लेन में छिपकर जाते हैं -



इस शख्स को प्रवासी माना जा रहा है जो केन्या एयरवेज प्लेन के लैडिंग गियर अपार्टमेंट में छिपकर बैठ गया था। अक्सर माइग्रेंट किसी देश पहुंचने के लिए प्लेन में छिप जाते हैं। जब केन्या एयरवेज का 787 विमान हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैडिंग के लिए अपने पहिए नीचे ला रहा था, उसी दौरान शायद यह शख्स प्लेन से गिर गया।

 ये भी पड़ें-आधार हे आपके पास तो आपको मिलेगा ये AC सिर्फ 15000 में

 बगीचे की दीवारें खून से सन गई थीं-

एक पड़ोसी ने बताया, मैंने एक जोरदार आवाज सुनी तो खिड़की से बाहर देखा। मैंने पास से देखा तो बगीचे की दीवारें खून से सन गई थीं। मैंने हीथ्रो एयरपोर्ट को कॉल लगाई और उन्होंने बताया कि हर पांच साल में कम से कम एक बार ऐसा होता है। इससे पहले इसी तरह के एक हादसे में एक शख्स पूरी तरह से जम गया था और बर्फ की सिल्ली की तरह लग रहा था।

पता ही नहीं चला आखिर था कौन  -

 ऊंचाई से गिरने की वजह से शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका था और पुलिस यह भी नहीं पता लगा पा रही थी कि शव किसी महिला का है या पुरुष का।
 contact for Cashless Health Card in Haldwani or near by or any where in India call-7895049555,9897427220

 नैरोबी से उड़ान भरने वाली केन्या एयरवेज की फ्लाइट रविवार को दोपहर के करीब 3.30 बजे इस घर के ऊपर से गुजरी. उसी जगह पर फ्लाइट हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए 3500 फीट की ऊंचाई से 200mph की रफ्तार से मुड़ना शुरू हुई।

हो सकता हे प्लेन में दम तोड़ दिया हो -


यह साफ नहीं हो पाया है कि शख्स की गिरने से पहले ही मौत हो चुकी थी या फिर गिरने के बाद उसकी मौत हुई। अगर वह गिरने से पहले जिंदा था तो उसे -60C के तापमान में ऑक्सीजन की कमी से जूझते हुए कम से कम 9 घंटे बिताने पड़े होंगे।बहुत कम ऐसे मामले हुए हैं जब फ्लाइट के लैंडिंग गियर में छिपकर जाने वाले लोग जिंदा बच जाते हों. कई बार ऑक्सीजन की कमी की वजह से वे बेहोश हो जाते हैं और जब प्लेन नीचे आता है तो वे गिर जाते हैं।

 

ये भी पड़ें-चमकी बुखार से अभी बचें

ये भी पड़ें-  जेसीबी पर सनी लियोनी क्या कर रही हैं

ये भी पड़ें-बिल्ली की संपत्ति 700 करोड़

ये भी पड़ें-जब तिजोरी ही उठा ले गए बदमाश

ये भी पड़ें   -रेव पार्टी में लड़कों की फीस 10,000 रूपए

 

#plane #menfallfromplane #flight

 comment below-

 आप हमारे फेसबुक पेज पे लाइक करके भी हमसे जुड़ सकते हैं-

Facebook.com/merahaldwani

Follow us-
Youtube.com/TechRishi
www.technicalrishi.com
Instagram.com/TechnicalRishi
Twitter.com/TechnicalRishi
Googleplus-TechnicalRishiG
Facebook.com/TechnicalRish

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ