हल्द्वानी में कल मुख्यमंत्री धामी, प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में करेंगे शिरकत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह शुक्रवार, 9 अक्टूबर को हल्द्वानी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। धामी यहां प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 9 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर एफटीआई हैलीपेड, हल्द्वानी पहुंचेंगे।इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर राजकीय मेडिकल कॉलेज सभागार पहुंचेंगे, जहां वे प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से 3 बजे तक आरक्षित रखा गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर एफटीआई हैलीपेड से देहरादून के लिए रवाना होंगे।मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब नजर इस बात पर रहेगी कि व्यापारी सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री व्यापारियों से जुड़े किन मुद्दों और मांगों पर क्या संदेश देते हैं।






0 टिप्पणियाँ