बनभूलपुरा का दर्जी स्मैक तस्करी में गिरफ्तार,65 लाख की 218 ग्राम स्मैक संग दो दबोचे

बनभूलपुरा में दर्जी का काम, तस्करी में 65 लाख की 218 ग्राम स्मैक संग दो गिरफ्तार

लालकुआं में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसओजी और लालकुआं पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान 218 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 65 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में एक बनभूलपुरा में दर्जी का काम करता है, जबकि दूसरा ट्रक ड्राइवर है।

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस और एसओजी की टीम ने सुभाष नगर बैरियर के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की।इसी दौरान अल्टो कार संख्या UP-24-H-4787 को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार दो लोगों के कब्जे से पुलिस ने कुल 218.04 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की।

।

पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की कीमत करीब 65 लाख 40 हजार रुपये है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 36 वर्षीय नदीम खान उर्फ गण्ठा, निवासी सिरौली कला, और 51 वर्षीय मोहम्मद शफीक उर्फ शफी, निवासी बहेड़ी, के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार नदीम खान ट्रक ड्राइवर है, जबकि मोहम्मद शफीक बनभूलपुरा में दर्जी का काम करता है।पूछताछ में आरोपियों ने स्मैक बहेड़ी से खरीदकर लाने की बात बताई है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कड़ियों और सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।दोनों आरोपियों के खिलाफ लालकुआं कोतवाली में NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ