छात्र संघ चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज
हल्द्वानी,एमबीपीजी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 29 सितंबर को होने वाले चुनाव को लेकर कॉलेज के छात्र छात्राओं में चुनावी माहौल बनना शुरू हो चुका है।छात्र संघ अध्यक्ष पद के चुनाव में NSUI और ABVP के बीच मुकाबला चर्चा में है। वहीं NSUI की ओर से अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।।
मेहुल शाह के समर्थन में विधायक सुमित हृदयेश ने कहा
मेहुल शाह के समर्थन में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश भी मैदान में पहुंचे और ऐलान किया,“मैं लेता हूं गारंटी, पीछे नहीं हटेगा।” मेहुल शाह के समर्थकों का दावा है कि छात्रों के बीच उनकी मजबूत पकड़ है और चुनाव को लेकर उनके पक्ष में माहौल बन रहा है।पूरे वर्ष छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने के बाद अब छात्र संघ चुनाव की सरगर्मियां भी तेज होती दिखाई दे रही हैं। 
प्रत्याशी छात्रों को अपने पक्ष में करने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। पसंदीदा कलाकारों को बुलाकर मनोरंजन के कार्यक्रम भी हो रहे हैं, जहां नाच-गाने का दौर शुरू हो चुका है। अब देखना होगा कि इन चुनावी कार्यक्रमों और प्रचार के बीच 29 सितंबर को छात्र किसे अपना प्रतिनिधि चुनते हैं।।





0 टिप्पणियाँ