नैनीताल-कैंची धाम को रोपवे से जोड़ने की तैयारी तेज,प्रमुख सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण

नैनीताल-कैंची धाम रोपवे की समीक्षा

Kainchi Dham Ropeway, नैनीताल और कैंची धाम को रोपवे से जोड़ने की सरकार की योजना को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। हल्द्वानी पहुंचे प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा की।

बैठक में पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल और लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पांडे समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद अधिकारियों ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और रानीबाग स्थित एचएमटी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण भी किया।प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि नैनीताल और कैंची धाम को रोपवे से जोड़ने की योजना को लेकर आज स्थलीय निरीक्षण किया गया है। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ योजना के क्रियान्वयन की दिशा में काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

लगातार बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए रोपवे को एक विकल्प के तौर पर तैयार किया जा रहा है। प्रस्तावित योजना में काठगोदाम से हनुमानगढ़ और भवाली होते हुए कैंची धाम तक रोपवे सिस्टम विकसित करने की योजना है।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ