नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, सीएम धामी ने जताया गहरा शोक

नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन

हल्द्वानी,नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से सूचना विभाग और प्रशासनिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन को अत्यंत दुःखद बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

वहीं, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गिरिजा शंकर जोशी का निधन सूचना विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन की खबर के बाद सूचना विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक व्याप्त है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके योगदान और सेवाओं को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों, सहकर्मियों और परिचितों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ