वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी उत्सव

हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी उत्सव

हल्द्वानी। वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दौलतपुर, गौलापार तथा वेंडी पब्लिक स्कूल, शाखा खेड़ा, गौलापार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। दोनों विद्यालयों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण सहित श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न पात्रों का मनमोहक रूप धारण कर शानदार प्रस्तुतियां दीं।

बच्चों द्वारा श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित छोटी एवं मनमोहक कहानी का मंचन किया गया। नन्हे कलाकारों के अभिनय ने उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान कृष्ण जन्म, बाल लीलाओं और उनके प्रेरणादायक संदेशों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. विकल बवाड़ी एवं प्रधानाचार्य डॉ. भावना बवाड़ी ने सभी बच्चों एवं अभिभावकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेते हुए मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के उपप्रधानाचार्य विजय जोशी, विद्यालय कोऑर्डिनेटर मंजू थापा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। शिक्षकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति, उल्लास और उत्सव का वातावरण बना रहा।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ