नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के जन्मदिवस पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत समेत पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं


नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड समीक्षा बैठक, विकास योजनाओं की हुई समीक्षा

हल्द्वानी/लालकुआं, नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की हड़ियागांव स्थित कार्यालय में अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बोर्ड समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक से पहले अध्यक्ष मुकेश बोरा के जन्मदिवस पर उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, संचालक मंडल के सदस्यों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।।

बैठक में दुग्ध संघ की विभिन्न योजनाओं, दुग्ध संग्रहण, उत्पादन, विपणन, वित्तीय स्थिति और विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान दुग्ध उत्पादकों के हितों को प्राथमिकता देते हुए दुग्ध की गुणवत्ता में सुधार, विपणन व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा लंबित विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया। साथ ही संघ की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जवाबदेह बनाने के निर्देश भी दिए गए।।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों और किसानों का हित ही संघ की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से सभी विकास योजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने तथा कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।बैठक में संचालक मंडल के सदस्य, दुग्ध संघ के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ