बारिश के बीच एक्शन मोड में महापौर गजराज बिष्ट,शहर की सफाई और जल निकासी व्यवस्था का किया निरीक्षण

बारिश के बीच एक्शन मोड में महापौर गजराज बिष्ट 

हल्द्वानी-काठगोदाम में लगातार हो रही बारिश के बीच महापौर गजराज सिंह बिष्ट एक्शन मोड में नजर आए। महापौर ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और जल निकासी का जायजा लिया। उन्होंने तिकोनिया नैनीताल रोड, कैनाल रोड स्थित जीएसटी भवन के आसपास और वार्ड नंबर 29 व 30 का दौरा कर नालियों की सफाई और जलभराव की संभावनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों और सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए गए कि बारिश के मौसम में नालियों की नियमित सफाई, जल निकासी व्यवस्था और संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी सुनिश्चित की जाए।

महापौर ने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और जलभराव मुक्त बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकता है, लेकिन इसमें नागरिकों की भागीदारी भी बेहद जरूरी है।

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने लोगों से अपील की कि कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें, नालियों में कचरा न फेंकें और स्वच्छ एवं सुंदर हल्द्वानी बनाने में नगर निगम का सहयोग करें।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ