हल्द्वानी:भवन स्वामियों के लिए बड़ी खुशखबरी,31 जुलाई तक भवन कर जमा करें,पाएं 25% की छूट

31 जुलाई तक भवन कर जमा करें, मिलेगा 25% की छूट

अगर आप हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम क्षेत्र के भवन करदाता हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। नगर निगम 31 जुलाई तक भवन एवं स्वच्छता कर जमा करने पर 25 प्रतिशत की छूट दे रहा है। हालांकि यह छूट केवल उन करदाताओं को मिलेगी, जिन पर पिछले वित्तीय वर्ष का कोई बकाया नहीं है।

नगर निगम के अनुसार उसके अभिलेखों में करीब 30 हजार भवन दर्ज हैं। इनमें से अब तक लगभग 10 हजार भवन करदाताओं ने 25 प्रतिशत छूट का लाभ लेते हुए अपना भवन और स्वच्छता कर जमा कर दिया है। इनमें करीब 3,500 करदाताओं ने ऑनलाइन पोर्टल Ptaxnnh.com के माध्यम से टैक्स का भुगतान किया है।।

नगर निगम ने भवन करदाताओं को जागरूक करने के लिए लगभग 11 हजार एसएमएस भी भेजे हैं। ये संदेश JX-NNHLDW-S Sender ID से भेजे गए हैं। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि इसी अधिकृत Sender ID पर भरोसा करें और किसी अन्य लिंक या Sender ID के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान न करें, ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके।

नोट- 31 जुलाई तक टैक्स जमा कर 25 प्रतिशत की छूट का लाभ उठाइए और भुगतान करते समय केवल नगर निगम के अधिकृत पोर्टल और अधिकृत Sender ID का ही इस्तेमाल कीजिए।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ