30 जुलाई: ऑरेंज अलर्ट जारी,घर से निकलने से पहले देख ले मौसम का मिजाज,डीएम बोले,अनावश्यक यात्रा से बचें,रहें सतर्क

30 जुलाई,आज मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी

नैनीताल,भारत मौसम विभाग, देहरादून ने 30 जुलाई (गुरुवार) को जनपद नैनीताल में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनज़र जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।।

जिलाधिकारी ने कहा कि भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में मलबा और पेड़ गिरने से यातायात बाधित होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) को संवेदनशील मोटर मार्गों पर जेसीबी मशीनों और गैंग कर्मचारियों की 24 घंटे तैनाती करने के निर्देश दिए हैं, ताकि मार्गों को जल्द से जल्द सुचारु किया जा सके।डीएम ने सभी अधिकारियों को मुख्यालय पर अलर्ट मोड में रहने, मोबाइल फोन चौबीसों घंटे चालू रखने तथा तहसील स्तर पर गठित क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों और व्यवस्थाओं को पहले से तैयार रखा जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किया जा सके।जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 05942-231178, 231179, 231181, मोबाइल नंबर 8272080884 अथवा टोल-फ्री नंबर 1077 पर दें। साथ ही मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ