नैनीताल जाना हुआ महंगा,अब बाइकर्स को चुकाने होंगे ₹100 एंट्री शुल्क,पर्यटकों के मुरझाए चेहरे...

नैनीताल घूमना हुआ महंगा

हल्द्वानी,नैनीताल घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। अब नैनीताल में बाइक से प्रवेश करना भी महंगा हो गया है। नई व्यवस्था के तहत UK-04 नंबर को छोड़कर बाहर से आने वाली दोपहिया वाहनों से ₹100 की एंट्री फीस ली जा रही है। सोशल मीडिया पर भी आज से इस व्यवस्था के लागू होने के वीडियो सामने आए हैं।

पहले ही चार पहिया वाहनों की एंट्री फीस और पार्किंग शुल्क बढ़ाए जाने को लेकर लोगों में नाराजगी थी, और अब बाइक सवारों पर भी अतिरिक्त शुल्क लगने से पर्यटकों की जेब पर और बोझ बढ़ गया है। कई बाइकर्स का कहना है कि पहले से ही पेट्रोल, होटल और खाने-पीने का खर्च काफी है, ऐसे में अब एंट्री फीस भी देनी पड़ेगी। वहीं कुछ लोग इस फैसले के बाद नैनीताल में प्रवेश करने के बजाय वापस लौटते भी दिखाई दिए। 

हालांकि स्थानीय UK-04 नंबर वाले वाहनों को इस शुल्क से छूट दी गई है। प्रशासन का उद्देश्य शहर में बढ़ते ट्रैफिक और भीड़ को नियंत्रित करना बताया जा रहा है, लेकिन इस फैसले को लेकर पर्यटकों और बाइकर्स के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। अब देखना होगा कि यह नई व्यवस्था पर्यटन पर कितना असर डालती है।

अब सवाल ये है कि क्या बढ़ते शुल्क से नैनीताल का पर्यटन प्रभावित होगा, या फिर ये फैसला ट्रैफिक कंट्रोल में मदद करेगा? क्या आप इस फैसले का समर्थन करते हैं या इसका विरोध?

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ