घरेलू LPG सिलेंडर फिर हुआ महंगा, आम आदमी की रसोई पर बढ़ा बोझ

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में की बढ़ोतरी 

हल्द्वानी,घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत में ₹29 की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके बाद दिल्ली में LPG सिलेंडर की कीमत ₹913 से बढ़कर ₹942 हो गई है।गौरतलब है कि पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पहले 7 मार्च को घरेलू सिलेंडर के दाम में ₹60 का इजाफा किया गया था।।

वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। 1 मई को कमर्शियल सिलेंडर ₹993 और 5 किलो वाले सिलेंडर ₹261 महंगे हुए थे, जबकि 1 जून को कमर्शियल सिलेंडर के दाम में फिर ₹42 की वृद्धि की गई।।

कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार का कहना है कि भारत में घरेलू LPG अब भी दुनिया के कई देशों की तुलना में काफी सस्ती है। सरकार के अनुसार भारत में रसोई गैस की कीमतें पड़ोसी देशों के साथ-साथ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे विकसित देशों के मुकाबले भी कम हैं।।

सरकार ने यह भी कहा है कि वर्षों से भारतीय उपभोक्ताओं को अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों से कम दर पर LPG उपलब्ध कराई जा रही है और आज भी भारत में परिवार पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका की तुलना में कम कीमत पर रसोई गैस खरीद रहे हैं।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ