उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम,पहाड़ों में बरसेंगे बादल, मैदानों में उमस बरकरार,उत्तराखंड में मानसून की आहट...

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। 29 जून को पहाड़ और मैदान, दोनों जगह मौसम का अलग-अलग रंग देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के अनुसार पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं आने वाले दिनों में यह बारिश और तेज हो सकती है। दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में लोगों को अभी उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। बीते 24 घंटों में पंतनगर और रुड़की सबसे गर्म रहे, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

हालांकि फिलहाल कोई बड़ी चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम संवेदनशील बना हुआ है। अगर आप पहाड़ों की यात्रा पर निकल रहे हैं, तो मौसम अपडेट जरूर चेक करें और सावधानी बरतें।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ