अंकुर शर्मा बने जिलाध्यक्ष,उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नैनीताल जिला इकाई का चुनाव संपन्न

उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नैनीताल जिला इकाई का चुनाव संपन्न

हल्द्वानी,लालकुआं में आयोजित उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रांतीय अधिवेशन के दौरान नैनीताल जिला इकाई के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव में अंकुर शर्मा को जिलाध्यक्ष और प्रकाश जोशी को जिला महामंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।।

दोनों पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रयाग पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष अविक्षित रमन, प्रदेश उपाध्यक्ष बी.सी. भट्ट, डॉ. रजनीकांत शुक्ला, प्रदेश सचिव विपिन चंद्रा, उत्तराखंड राज्य विज्ञापन समिति के सदस्य भरत शाह, वरिष्ठ पत्रकार भगवान सिंह गंगोला, नैनीताल प्रेस क्लब के अध्यक्ष माधव पालीवाल, महामंत्री संजय नागपाल, गणेश पाठक, ओपी पांडे, राजेंद्र तिवारी, लालकुआं इकाई के अध्यक्ष रणजीत बोरा, महामंत्री दीप जोशी, हरीश पनेरू सहित प्रदेशभर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि अंकुर शर्मा और प्रकाश जोशी के नेतृत्व में नैनीताल जिला इकाई और अधिक सशक्त होकर पत्रकार हितों के लिए कार्य करेगी।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ