हल्द्वानी में गैस चोरी का खेल बेनकाब
"भरोसे पर डाका... गैस पहुंचाने वाले ही अगर चोरी करने लगें, तो सवाल सिर्फ चोरी का नहीं, बल्कि व्यवस्था में विश्वास का भी है।"
हल्द्वानी में भरोसे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिन कर्मचारियों पर घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाने की जिम्मेदारी है, उन्हीं पर सिलेंडर चोरी करने के आरोप लगे हैं। इंडियन गैस से जुड़े कुछ कर्मचारियों को एलपीजी सिलेंडर चोरी करते हुए पकड़ लिया गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और अब पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।



बताया जा रहा है कि काफी समय से गैस सिलेंडरों की गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही थीं। इसके बाद लोगों ने निगरानी शुरू की। इसी दौरान कुछ कर्मचारियों को संदिग्ध परिस्थितियों में सिलेंडर ले जाते हुए पकड़ा गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कर्मचारियों से पूछताछ की गई।अब यह जांच की जानी चाहिए कि चोरी के इस खेल में कितने लोग शामिल हैं और क्या यह मामला केवल सिलेंडर चोरी तक सीमित है या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था।

हल्द्वानी में सामने आए इस मामले ने गैस उपभोक्ताओं के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिन लोगों पर उपभोक्ताओं का भरोसा था, अगर वही चोरी में शामिल पाए जाते हैं तो यह व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
join our whatsapp group- click here👈Youtube Channel- click here👈facebook Page- click here👈 instagram- Click here👈
join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
instagram- Click here👈

0 टिप्पणियाँ