कर्णप्रयाग विवाद के बाद सिख समाज की चिंता,चारधाम यात्रा में सुरक्षा बढ़ाने की मांग,हल्द्वानी में सिख समाज ने उठाई आवाज

मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, चारधाम यात्रा में सुरक्षा बढ़ाने की मांग, हल्द्वानी में सिख समाज ने उठाई आवाज

ऐंकर: बीते दिनों कर्णप्रयाग में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद सोशल मीडिया पर लगातार बयानबाजी और तकरार का दौर जारी है। इसी मामले को लेकर अब हल्द्वानी में सिख समाज भी सामने आया है। सिख समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।।

सिख समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि चारधाम यात्रा देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी हुई है और ऐसे में किसी भी तरह की अप्रिय घटना या विवाद यात्रा की छवि को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि यात्रा मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए।

सिख समाज ने कहा कि सभी समुदायों के बीच भाईचारा और सौहार्द बना रहना चाहिए। किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में दो पक्षों के बीच किसी तरह का टकराव न हो और चारधाम यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संचालित हो सके।फिलहाल सिख समाज ने प्रशासन से संवेदनशीलता के साथ इस पूरे मामले पर नजर रखने और चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की मांग की है, ताकि प्रदेश की धार्मिक और सामाजिक सौहार्द की छवि बनी रहे।।। 

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ