सड़क हादसों को न्योता दे रहे हाईवे पर बने गड्ढे
हल्द्वानी,जहां एक ओर हाईवे पर बने गड्ढे लगातार सड़क हादसों को न्योता दे रहे हैं, वहीं समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल और उनकी टीम लोगों की सुरक्षा के लिए मैदान में उतर आई है। राहुल सिंह दरम्वाल ने अपने साथियों के साथ हल्द्वानी-रामनगर हाईवे पर बेलगढ़ वन विभाग बैरियर और मंदिर के पास सड़क के गड्ढों को भरने का काम किया।
इसके बाद टीम कालाढूंगी विधानसभा के गैबूआ क्षेत्र पहुंची, जहां भी हाईवे पर बने खतरनाक गड्ढों को भरकर सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया गया। टीम अपने साथ रेत, सीमेंट और बजरी लेकर निकली और स्वयं श्रमदान करते हुए सड़क की मरम्मत की।राहुल ने कहा कि लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों में लोग घायल हो रहे हैं और मौत के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में समाज की भागीदारी से चलने वाली यह मुहिम हादसों की रोकथाम में काफी हद तक मददगार साबित हो सकती है।।

उन्होंने कहा कि उनकी टीम पहले भी क्षेत्र की सड़कों को लेकर सक्रिय रही है। कभी स्वयं गड्ढे भरकर लोगों को सुरक्षित यात्रा का संदेश देती है तो कभी लोक निर्माण विभाग और प्रशासन से सड़कों की मरम्मत की मांग करती है।इस दौरान करन बिष्ट, कुलदीप बिष्ट, सौरभ छिमवाल, केशव बिष्ट, विशाल रावत, अभय मेहरा, अनुज अधिकारी सहित कई युवा मौजूद रहे।




0 टिप्पणियाँ