नैनीताल,तीन दिन की छुट्टी बनी ट्रैफिक की मुसीबत,पहाड़ों में एंट्री के लिए लंबा इंतजार,वीकेंड पर भारी भीड़

तीन दिन की छुट्टी बनी मुसीबत, पहाड़ों की ओर उमड़ा सैलाब 

हल्द्वानी,मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों का रुख एक बार फिर उत्तराखंड के पहाड़ों की ओर हो गया है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार की लगातार तीन दिन की छुट्टी के चलते आज सुबह से ही बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल, भीमताल, मुक्तेश्वर और आसपास के पर्यटन स्थलों की ओर रवाना हो रहे हैं।

पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम देखने को मिला। जगह-जगह सैकड़ों वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। तेज धूप और गर्मी का असर वाहनों पर भी पड़ा, जहां कई गाड़ियां ओवरहीट होकर बीच सड़क में ही बंद हो गईं, जिससे ट्रैफिक की समस्या और बढ़ गई।।

प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में जुटी हुई हैं। वहीं, पर्यटकों से अपील की जा रही है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपने वाहनों की अच्छी तरह जांच कर लें, पर्याप्त पानी साथ रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए धैर्य के साथ सफर करें, ताकि छुट्टियों का आनंद किसी परेशानी में न बदल जाए।।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ