गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का मुख्यमंत्री धामी ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का किया निरीक्षण 

गदरपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधम सिंह नगर जनपद के गदरपुर क्षेत्र में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय भी मौजूद रहे।।

मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों के लिए बनाई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी प्रबंधों, आवागमन, आवास एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप समय पर पूरी की जाएं।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं भी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का अनुभव लिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं हैं और राज्य की प्राकृतिक परिस्थितियां जल क्रीड़ा एवं एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए बेहद अनुकूल हैं। सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखण्ड को खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाना है। इसके लिए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से प्रदेश के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। साथ ही पर्यटन, स्थानीय व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि ऐसे आयोजन उत्तराखण्ड को साहसिक खेलों और पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ