पीएसपी हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर जांच समिति गठित, 7 दिन में मांगे गए साक्ष्य

कोई जानकारी, बयान या साक्ष्य है तो वह सूचना जारी होने के सात दिनों के भीतर-

हल्द्वानी में पीएसपी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान बागेश्वर जिले के मंडलसेरा निवासी 65 वर्षीय प्रेम गिरी की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों द्वारा अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।।

जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय की अध्यक्षता में एक संयुक्त जांच समिति का गठन किया गया है। इस समिति में नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित हृदय रोग विशेषज्ञ को सदस्य बनाया गया है।।

जांच समिति मृतक के उपचार, ऑपरेशन और चिकित्सीय प्रबंधन से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच करेगी। इसके साथ ही उपचार के दौरान अपनाई गई चिकित्सा प्रक्रिया, परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और अस्पताल प्रबंधन द्वारा नियमों एवं मानकों के पालन की भी समीक्षा की जाएगी। यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित लोगों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए जाएंगे।।

प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस मामले से संबंधित कोई जानकारी, बयान या साक्ष्य है तो वह सूचना जारी होने के सात दिनों के भीतर जांच समिति के किसी भी सदस्य के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है या पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज सकता है

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ