रसगुल्ले का डिब्बा बना स्मैक तस्करी का अड्डा, पुलिस ने खोला राज,
हल्द्वानी, नैनीताल जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत लालकुआं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक तस्कर को 7.35 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी ने स्मैक को रसगुल्ले के प्लास्टिक डिब्बे में छिपाकर रखा हुआ था ताकि पुलिस की नजर से बच सके।।

कोतवाली लालकुआं की बिंदुखत्ता चौकी पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गांधीनगर प्रथम टूटी पुलिया की ओर जाने वाले रास्ते पर हरिशंकर बोरा उर्फ गुड्डू निवासी गांधीनगर प्रथम, बिंदुखत्ता को रोककर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद रसगुल्ले के प्लास्टिक डिब्बे से एक पारदर्शी पन्नी में रखी 7.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक को सुंदर नामक व्यक्ति से खरीदकर आसपास के युवाओं को बेचता था। आरोपी ने स्मैक की खरीद कीमत 3500 रुपये प्रति ग्राम बताई।बरामद 7.35 ग्राम स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है।।



पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/21/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं स्मैक सप्लाई करने वाले सुंदर नामक व्यक्ति की तलाश भी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।। 



join our whatsapp group- click here👈Youtube Channel- click here👈facebook Page- click here👈 instagram- Click here👈
join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
instagram- Click here👈

0 टिप्पणियाँ