भगत सिंह कोश्यारी के जन्मोत्सव पर दुग्ध उत्पादकों को मिला 18.27 लाख रुपये का बोनस

कोश्यारी जन्मोत्सव पर आंचल दुग्ध संघ का उपहार, किसानों के खाते में बोनस

हल्द्वानी,पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के जन्मोत्सव के अवसर पर रामगढ़ दुग्ध समिति में आयोजित कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात दी गई। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की ओर से 18 लाख 27 हजार रुपये का बोनस वितरित किया गया।

नैनीताल आंचल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छ दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान 15 दुग्ध उत्पादकों को स्वच्छ दुग्ध उत्पादन किट भी वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड बागवानी विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष और दर्जा राज्य मंत्री देवेंद्र सिंह ढैला ने किसानों से गुणवत्ता और स्वच्छता पर ध्यान देते हुए आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया।

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि आंचल दुग्ध संघ लगातार दुग्ध उत्पादकों के हित में कार्य कर रहा है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, दुग्ध समितियों के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादकों ने भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मिष्ठान वितरण के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं भी दी गईं।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ