हल्द्वानी,मंदी की मार के बीच किराए का वार,नगर निगम की 1250 दुकानों का किराया बढ़ाने की कवायत हुई तेज...

बढ़े हुए किराए के नोटिस जारी करने की तैयारी 

हल्द्वानी के व्यापारियों पर जल्द ही महंगाई की एक और मार पड़ने वाली है। नगर निगम हल्द्वानी अपनी 1250 दुकानों का किराया पांच गुना तक बढ़ाने जा रहा है। पिछले पांच महीनों से चल रही कवायद अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और निगम प्रबंधन बढ़े हुए किराए के नोटिस जारी करने की तैयारी में है।

मंदी की मार झेल रहा व्यापार, बढ़ा किराया बना नया भार

नगर निगम की जमीन पर बनी इन दुकानों को अनुबंध के आधार पर व्यापारियों को किराए पर दिया गया है। अभी तक प्रथम श्रेणी की भूतल पर बनी दुकानों का किराया आठ रुपये प्रति वर्ग फीट प्रतिमाह था, जिसे बढ़ाकर 40 रुपये प्रति वर्ग फीट किया जा रहा है। वहीं, चतुर्थ श्रेणी की दुकानों का किराया पांच रुपये से बढ़ाकर 25 रुपये प्रति वर्ग फीट कर दिया गया है।

बाजार में सन्नाटा, किराए में इजाफा।

नई दरें लागू होने के बाद दुकानदारों को हर महीने 25 से 40 रुपये प्रति वर्ग फीट तक अतिरिक्त किराया जमा करना होगा। ऐसे समय में जब बाजार पहले से ही मंदी की मार झेल रहा है और कारोबार प्रभावित है, नगर निगम का यह फैसला दुकानदारों के लिए बड़ी मुसीबत बनकर सामने आ सकता है। बढ़े हुए किराए से व्यापारियों की आर्थिक परेशानी और बढ़ने की आशंका है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि व्यापारी इस फैसले का कितना विरोध करते हैं और नगर निगम इस पर क्या रुख अपनाता है।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ