हल्द्वानी,बंभूलपुरा में 12 कबाड़ियों पर 59 हजार का जुर्माना,10 अतिक्रमण हटाए,निगम की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी में कबाड़ियों पर चला नगर निगम का डंडा, 59 हजार का जुर्माना

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी ने बनभूलपुरा के लाइन नंबर-8 क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध रूप से संचालित कबाड़ी दुकानों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान रिहायशी इलाके में संचालित कबाड़ की दुकानों को चिन्हित किया गया, जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से खतरा माना जा रहा है।

नगर निगम की टीम ने अभियान के दौरान 12 कबाड़ियों के खिलाफ चालान करते हुए कुल 59 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही सभी कबाड़ी संचालकों को जल्द से जल्द अपनी दुकानें उक्त स्थान से हटाने के निर्देश दिए गए।।

इसके अलावा नगर निगम ने क्षेत्र में किए गए 10 अस्थायी अतिक्रमणों को भी हटाया, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली।नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने कहा कि रिहायशी क्षेत्रों में इस प्रकार की गतिविधियों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जन सुरक्षा को देखते हुए आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।इस अभियान में नगर आयुक्त परितोष वर्मा के साथ गणेश भट्ट, अमोल असवाल, चतर सिंह और नगर निगम की टीम मौजूद रही।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ