किताबों के खेल पर घमासान,दिल्ली सस्ती, उत्तराखंड महंगी—NCERT किताबों पर करोड़ों का खेल
ऐंकर:उत्तराखंड में किताबों की कीमत को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।आज काठगोदाम स्थित इंस्पिरेशन स्कूल के प्रबंधक दीपक बल्यूटिया ने सरकार और शिक्षा विभाग पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
बल्यूटिया ने प्रशासन के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि स्कूल ने कभी भी अभिभावकों पर किसी तय दुकान से किताब खरीदने का दबाव नहीं बनाया।उन्होंने बताया कि किताबों की सूची हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार तय की गई और सत्र शुरू होने से पहले ही स्कूल की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई थी।।
बड़ा सवाल किताबों की कीमत को लेकर उठ रहा है
बल्यूटिया का कहना है कि एनसीईआरटी की वही किताब, जो दिल्ली में करीब 65 रुपये में मिलती है,उत्तराखंड में उससे दुगनी ज्यादा कीमत पर बेची जा रही है।अब सवाल यह है कि आखिर यह अंतर क्यों है और इसका फायदा किसे मिल रहा है?उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला करोड़ों के खेल की ओर इशारा करता है।साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की कि अगर वह सच में जनता की हितैषी है तो जल्द से जल्द फीस एक्ट लागू किया जाए।।

अब देखना होगा कि सरकार इन सवालों का क्या जवाब देती है।



0 टिप्पणियाँ