हल्द्वानी,कहीं बाघ तो कहीं भालू का आतंक,भालू के हमले में पशुपालक की दर्दनाक मौत,क्षेत्र में दहशत

कहीं बाघ तो कहीं भालू का आतंक

हल्द्वानी,लालकुआं क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों से सटे जंगलों में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना किशनपुर रेंज के अंतर्गत रैखाल खत्ता क्षेत्र की है, जहां भालू के हमले में एक पशुपालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रैखाल खत्ता निवासी मोहम्मद आरिफ (45 वर्ष), पुत्र मोहम्मद ताहिर, बीती रात अपने दुधारू पशुओं को देखने के लिए घर के पास स्थित जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे भालू ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गए और भालू ने उन्हें तब तक नहीं छोड़ा, जब तक उनकी मौके पर ही मौत नहीं हो गई।घटना के दौरान आरिफ के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों की आहट पाकर भालू जंगल की ओर भाग गया।

सूचना मिलते ही किशनपुर रेंज के वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बंगड़ी और एसडीओ अनिल कुमार जोशी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों को सांत्वना दी तथा हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।वहीं, सूचना पर चोरगलिया पुलिस भी मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ