चारधाम यात्रा में शामिल होने वाले सभी व्यावसायिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड जारी किए जा रहे हैं
एंकर:चारधाम यात्रा को लेकर परिवहन विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यावसायिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है।आरटीओ गुरदेव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम यात्रा में शामिल होने वाले सभी व्यावसायिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड जारी किए जा रहे हैं। रुद्रपुर, काशीपुर, हल्द्वानी और टनकपुर आरटीओ कार्यालयों से अब तक 101 ग्रीन कार्ड जारी किए जा चुके हैं।उन्होंने बताया कि किसी भी वाहन को यात्रा पर जाने से पहले निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसमें वाहन की तकनीकी जांच, चालक का प्रशिक्षण और हिल एंडोर्समेंट अनिवार्य है।।

आरटीओ गुरदेव सिंह ने बताया कि,“जो भी व्यावसायिक वाहन चारधाम यात्रा के लिए जाएगा, उसके लिए ग्रीन कार्ड बनाना जरूरी है। वाहन की फिटनेस और चालक का हिल एंडोर्समेंट होने के बाद ही ग्रीन कार्ड जारी किया जा रहा है।
ग्रीन कार्ड जारी होने के बाद ही वाहन को चारधाम यात्रा के लिए रवाना होने की अनुमति दी जाएगी, जिससे यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सके। विभाग की इस पहल से चारधाम यात्रा के दौरान हादसों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

0 टिप्पणियाँ