हल्द्वानी में गैस वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव,अब क्षेत्रवार बांटे जाएंगे इंडियन गैस सिलेंडर,देखें अपने क्षेत्र की सूची

 हल्द्वानी में गैस वितरण व्यवस्था में बदलाव, क्षेत्रवार सप्लाई शुरू 

हल्द्वानी में गैस आपूर्ति को सुचारू और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब अलग-अलग क्षेत्रों के हिसाब से इंडियन गैस सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा, ताकि लोगों को समय पर और आसानी से गैस मिल सके।।

प्रशासन के निर्देश पर हल्द्वानी गैस सर्विस, काठगोदाम गैस सर्विस और क्षितिज गैस सर्विस द्वारा क्षेत्रवार गैस सिलेंडर वितरित किए जाएंगे। इस नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक एजेंसी को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे भीड़भाड़ कम होगी और वितरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी।।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के अनुसार तय स्थान और समय पर ही गैस सिलेंडर प्राप्त करें। साथ ही अनावश्यक भीड़ से बचने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने को भी कहा गया है।।

अगर आप भी हल्द्वानी में रहते हैं, तो अपने क्षेत्र का नाम सूची में जरूर देखें और उसी अनुसार गैस प्राप्त करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ