नैनीताल-भीमताल में AI की नजर, हर वाहन की होगी मॉनिटरिंग
हल्द्वानी, अब पर्यटन नगरी नैनीताल, भीमताल और भवाली में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को हाईटेक बनाया जा रहा है।आयुक्त दीपक रावत के निर्देश पर इन क्षेत्रों में ANPR यानी Automatic Number Plate Recognition कैमरे लगाए जाएंगे, जो AI तकनीक से लैस होंगे।
करीब 33 लाख रुपये की लागत से लगाए जाने वाले ये स्मार्ट कैमरे न सिर्फ वाहनों की एंट्री और एग्जिट का पूरा डेटा रिकॉर्ड करेंगे, बल्कि ओवरस्पीडिंग, पार्किंग और अपराध नियंत्रण में भी अहम भूमिका निभाएंगे। खास बात यह है कि इस सिस्टम से मोबाइल के जरिए भी लाइव मॉनिटरिंग की जा सकेगी और शहर में आने-जाने वाले हर वाहन का वैज्ञानिक डेटा सेंटर में उपलब्ध रहेगा।

कैंचीधाम मेले से पहले हाईटेक तैयारी, कैमरों से होगी श्रद्धालुओं की गिनती
वहीं नैनीताल में पहले से लगे ANPR कैमरों के जरिए अब टोल टैक्स वसूली पर भी नजर रखी जाएगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।इसके अलावा आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि कैंचीधाम गेट पर 15 जून मेले से पहले कैमरा लगाया जाए, जिससे श्रद्धालुओं की सटीक संख्या का आंकलन किया जा सके।पुलिस विभाग ने बैठक में पिछले 24 घंटे का डेटा भी पेश किया, जिसमें हजारों वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई।अब देखना होगा कि AI आधारित यह निगरानी सिस्टम पर्यटन नगरी में ट्रैफिक और सुरक्षा को कितना मजबूत बना पाता है।






0 टिप्पणियाँ