नैनीताल में मौसम का कहर,8 अप्रैल को बिगड़ेगा मौसम, प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

 नैनीताल,8 अप्रैल को मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी

8 अप्रैल को मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की गई है। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

प्रशासन ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों से अपील की गई है कि आवागमन में विशेष सावधानी बरतें और अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।वहीं, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सड़क बाधित होने की स्थिति में एनएच, पीडब्ल्यूडी और अन्य विभागों को तत्काल मार्ग खोलने के निर्देश दिए गए हैं।।

आपदा से जुड़ी किसी भी सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर 1077 और जिला कंट्रोल रूम से संपर्क करने की अपील की गई है।।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ