सीएम धामी का 30 अप्रैल को नैनीताल-हल्द्वानी दौरा,सम्मान व खेल समारोह में होंगे शामिल

एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर मुख्यमंत्री धामी

हल्द्वानी,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर आ रहे हैं। प्राप्त कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अप्रैल को पूर्वाह्न 11:40 बजे जीटीसी हैलीपेड देहरादून से प्रस्थान कर अपराह्न 12:45 बजे कैलाखान हैलीपेड नैनीताल पहुंचेंगे तथा हैलीपेड से कार द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 01:05 बजे होटल नैनी रिट्रीट पहुंचेंगे।  

01:05 बजे से 1:35 बजे तक वहॉं रहने के पश्चात वहॉं से राज्य अतिथि गृह नैनीताल पंहुचने के उपरांत अपराह्न 2:15 बजे राज्य अतिथि गृह से प्रस्थान कर 2:25 बजे  कैलाखान हैलीपेड पंहुचेंगे जहॉं से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 02:45 बजे एफटीआई हैलीपेड हल्द्वानी पहुंचेंगे तथा  02:55 बजे कार से प्रस्थान कर  3:10 बजे डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह पहुंचकर वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026 कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री अपराह्न 04:35 बजे एफटीआई हैलीपेड से श्रीपुर बिछवा उधमसिंह नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ