टिहरी झील में मुख्यमंत्री धामी ने लिया वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच,फोटो शेयर कर कही ये बात...

टिहरी को एडवेंचर स्पोर्ट्स हब बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा फोकस

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज टिहरी झील पहुंचे, जहां उन्होंने वाटर स्पोर्ट्स का रोमांचक अनुभव लिया।मुख्यमंत्री धामी ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि टिहरी झील में अपार संभावनाएं मौजूद हैं और यहां वाटर स्पोर्ट्स का अनुभव बेहद रोमांचक रहा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज टिहरी झील साहसिक और वाटर स्पोर्ट्स के उभरते हुए वैश्विक केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रही है, जहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार टिहरी को वाटर और एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रमुख हब के रूप में विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है, जिससे पर्यटन को नई गति मिलने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं।उन्होंने विश्वास जताया कि देवभूमि का यह अद्भुत पर्यटन स्थल आने वाले समय में विश्व पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत पहचान बनाएगा।।


 join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ