नए सफर की शुरुआत,इंस्पिरेशन स्कूल में यूकेजी ग्रेजुएशन सेरेमनी,नन्हे बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

उत्साह और उमंग के बीच यूकेजी ग्रेजुएशन सेरेमनी, बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

हल्द्वानी,इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी नए प्रेक्षागृह में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री ए.के. माथुर एवं विशिष्ट अतिथि श्री गोपाल बिष्ट (प्रबंधक, डॉन बॉस्को स्कूल) के स्वागत से हुई। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. दीपक बल्यूटिया, प्रबंधिका डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर एवं कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम नन्हे विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ।कार्यक्रम के दौरान नर्सरी के बच्चों ने अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। वहीं, यूकेजी के विद्यार्थियों की सीखने की यात्रा और यादगार पलों को एक विशेष प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया गया।विद्यार्थियों ने अपने सपनों और विचारों को साझा किया, जिसने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। इसके बाद एलकेजी के बच्चों ने भी अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से समां बांध दिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ग्रेजुएशन सेरेमनी रहा, जिसमें यूकेजी के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शिक्षिकाओं ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। अंत में समन्वयक प्रियंका शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया, जिसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।कार्यक्रम का संचालन दामिनी दास एवं  गुंजन जोशी द्वारा किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में संगीत विभाग के शिक्षक संजय गोस्वामी, गौरव कुमार, कला विभाग की शिक्षिकाएं नीरू जोशी गोयल, रिचा वर्मा तथा नृत्य शिक्षक मुकेश कुमार सहित प्री-प्राइमरी विंग के सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। समग्र रूप से यह आयोजन सभी के लिए यादगार और आनंदमय रहा।।


 join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ