यात्रियों से भरी के मुंह बस पलटी
नैनीताल के भवाली रोड स्थित खूपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 07:27 बजे आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल को दुर्घटना की सूचना मिली, जिसके बाद एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि बस अनियंत्रित होकर पलट चुकी थी। बस में चालक के अनुसार करीब 15 से 16 यात्री सवार थे। एसडीआरएफ टीम ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गई।रेस्क्यू टीम ने कुल 7 घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहीं एक व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।।
हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन स्थानीय प्रशासन और राहत टीमों की तत्परता से समय रहते घायलों को सहायता मिल सकी। फिलहाल प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।भवाली रोड के खूपी क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर सुरक्षित ड्राइविंग की जरूरत को उजागर कर दिया है। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा है।।








0 टिप्पणियाँ