ललित जोशी ने दी होली की शुभकामनाएं
हल्द्वानी,रंगों के पर्व होली को लेकर जहां हर ओर उत्साह है, वहीं राज्य आंदोलनकारी वा पूर्व मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने भी क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक
ललित जोशी ने अपने संदेश में कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर समाज और प्रदेश के विकास के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।उन्होंने सभी नागरिकों से सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने की अपील की।हैं।।
ललित जोशी ने क्षेत्र की सुख-शांति और प्रदेश की तरक्की की करी कामना
“होली का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशियों के नए रंग और समृद्धि लेकर आए।” ललित जोशी ने क्षेत्र की सुख-शांति और प्रदेश की तरक्की की कामना करते हुए सभी को हर्षोल्लास के साथ होली मनाने का संदेश दिया।


join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
instagram- Click here





0 टिप्पणियाँ